ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 3 व 7 नवंबर को मतदान, 10 नवंबर को गिनती

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को गिनती की जाएगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं होगा। बिहार से लोकसभा की एक सीट वाल्मीकि नगर पर भी उपचुनाव होगा। यहां मतदान 7 नवंबर को होगा तथा मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी।  इसके साथ ही मणिपुर की 4 विधानसभा सीट पर उपचुनाव 7 नवंबर को होगा।

जिन सीटों पर चुनाव नहीं होंगे उनमें असम की रंगपारा, सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम (एससी) और फलकट (एससी) सीटें हैं। चुनाव आयोग ने अभी असम, केरल, तमिनलनाडु, पश्चिम बंगाल में उपचुनाव न कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि इन राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर 7 सीटों पर चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। इन राज्यों से बाद में बात करने के बाद चुनाव के बारे में निर्वाचन आयोग फैसला करेगा।

जानें- किस राज्य में कितने सीटों पर होगा उपचुनाव

राज्य                            विधानसभा सीट

मध्य प्रदेश-                          28

गुजरात-                               8

ओडिशा-                              2

नगालैंड-                               2

मणिपुर-                                2

उत्तर प्रदेश-                           7

छत्तीसगढ़ –                           1

हरियाणा-                              1

झारखंड-                               2

कर्नाटक-                               2

तेलंगाना-                               1

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव

सबसे ज्यादा 28 सीटें मध्य प्रदेश विधान सभा की हैं जहां उपचुनाव होंगे। यहां सामूहिक दल बदल से कई विधायक अयोग्य हुए थे। दूसरी ओर गुजरात की 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। गुजरात की जिन 8 सीटों पर मतदान होगा उनमें बोटाद, गढडा, कपराडा, करजन, डांग, अबडासा, लिमडी, और मोरबी शामिल हैं। जिन सीटों पर मतदान होगा उनमें गुजरात की 8 सीट, यूपी की सात, झारखंड, मणिपुर, नगालैंड, ओडिशा और कर्नाटक की दो-दो और तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की एक एक सीट हैं।

यूपी में इन सात सीटों पर होंगे उपचुनाव

यूपी में भी उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। यहां 3 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव होंगे और 10 नवंबर को रिजल्ट आएगा। जिन सीटों पर मतदान होगा उनमें नौगवा सादात, बुलंदशहर, टुंडला (सुरक्षित), बेंगरमऊ, कानपुर जिले की घाटमपुर (सुरक्षित), देवरिया जिले की देवरिया विधानसभा तथा जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा शामिल है।

 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी अधिसूचना

उपचुनावों की अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी जबकि बिहार में एक संसदीय सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन जमा की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है। बिहार और मणिपुर के लिए यह तारीख 20 अक्टूबर निर्धारित है। नामांकन की जांच 17 अक्टूबर को होगी, बिहार और मणिपुर के लिए यह तारीख 21 अक्टूबर है। उपचुनावों में नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर है। मतदान की तारीख 3 नवंबर और वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.