ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा सभासद, अब बोला- कर रहा था टाइम पास

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया शहर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट करने के मामले में सभासद और उसके 3 भाईयों समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

शादी करने को कहा तो वह टाल-मटोल करता रहा: पीड़िता
उन्होंने बताया कि सदर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने औरैया कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला गुरूहाई सराय निवासी उसका रिश्तेदार राशिद सभासद का उसके घर पर आना जाना था। राशिद उसको शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया कि इस बीच उसने कई बार राशिद से शादी करने को कहा तो वह टाल-मटोल करता रहा।  उन्होंने बताया कि पीड़िता और राशिद के बीच हुई बातचीत की रिकार्ड़िग भी उसके पास सुरक्षित है। जिसमें राशिद ने उससे घर से भाग कर शादी करने का भी आश्वासन दिया था। बताया कि उसके मात-पिता कई बार राशिद के घर गए तो उसके घर वाले भी धमकी देने लगे, कि यदि यह बात किसी और को बताई तो वह भाई और पिता को मरवा देंगे।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
युवती का आरोप है कि 16 सितम्बर की रात करीब आठ बजे राशिद अपने भाई संजू व मंजू के अलावा आगरा निवासी साबुद्दीन उसके घर में घुस आए और गाली देते हुए राशिद बोला कि मैं तुझसे शादी नहीं करूंगा और कहा कि वह अभी तक उसके साथ टाइम पास कर रहा था। इसके बाद राशिद समेत सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस सिलसिले में पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में राशिद सभासद के अलावा उसके भाई मंजू, संजू, साहिद और एक अन्य साबुद्दीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.