ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर उल्टा पत्नी को पीटने लगे DG रैंक के अफसर, वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश के डीजी स्तर के अधिकारी पुरूषोत्तम शर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वरिष्ठ आइपीएस अफसर अपनी पत्नी को जमीन पर गिरा कर बेरहमी से पीटते हुए दिख रहा है। अफसर के बेटे द्वारा इस घटना की जानकारी गृहमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को देते हुए पिता के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। हालांकि अभी डीजीपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी ने पुरुषोत्तम शर्मा को एक अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा लिया। इस बात से नाराज अफसर ने घर पहुंचने के बाद पत्नी से ही मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि वह अपनी पत्नी को जमीन पर पटक कर घूंसे मार रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं।

डीजीपी पुरषोत्तम और पत्नी के बीच हुई मारपीट की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो के मुताबिक घटना रविवार दोपहर 2.49 बजे की है। जब आइपीएस अधिकारी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। करीब साढ़े चार मिनट के वीडियो में आइपीएस अधिकारी पत्नी को कई बार बेरहमी से मारते और अपशब्द का प्रयोग करते दिखाई दे रहा है।

हनीट्रैप मामले में उछला था पुरुषोत्तम शर्मा का नाम

पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे पार्थ गौतम शर्मा भी आईआरएस अधिकारी हैं। जानकारी के मुताबिक बेटे ने ही यह वीडियो जारी किया है। वहीं, पुलिस के बड़े अफसर का मामला होने की वजह से तमाम आलाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। हनीट्रैप मामले में जब पुरुषोत्तम शर्मा का नाम ला था, तब उन्होंने कहा था कि मुझे बदनाम करने की साजिश है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.