ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ड्रग्स केस: जब दीपिका पादुकोण से पूछताछ के समय हाथ जोड़कर खड़े हो गए NCB अधिकारी, ये थी वजह

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले की जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को यहां अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से पांच घंटे तक पूछताछ की। वहीं पूछताछ के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि NCB के अधिकीरी दीपिका के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए। खबरों के मुताबिक पूछताछ के दौरान दीपिका पादुकोण तीन बार रोई थीं। सूत्रों के मुताबिक जब एनसीबी टीम दीपिका से सवाल-जवाब कर रही थी, तब दीपिका का तीन बार ब्रेक डाउन हुआ था और वह रोने लग गई। यह देखकर NCB अफसर खड़े हो गए और दीपिका को इमोशनल कार्ड न खेलने की नसीहत दी। अधिकारियों ने हाथ जोड़कर दीपिका को रोने की बजाए सच बताने के लिए कहा।

अधिकारियों ने दीपिका को कहा कि अगर वह सबकुछ सच बताएंगी तो यह उनके लिए ही बेहतर रहेगा। वहीं NCB ने दीपिका का फोन भी जब्त कर लिया। सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के दौरान पादुकोण का आमना-सामना उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी कराया गया। एनसीबी के अतिथिगृह के बाहर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित अतिथि गृह में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर पहुंचीं दीपिका दोपहर बाद 3 बजकर 50 मिनट के करीब यहां से निकलीं।

NCB सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश दोनों को तीन बजकर 40 मिनट के करीब घर जाने की इजाजत दे दी गई। अतिथिगृह से पहले करिश्मा प्रकाश बाहर आईं और उसके बाद दीपिका बाहर निकलीं। वहीं दो अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी एनसीबी ने अपने दफ्तर में ड्रग्स के मामले में अलग से पूछताछ की। बता दें कि ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया ने कई लोगों का नाम लिया था, उनमें श्रद्धा कपूर और सारा अली खान भी शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.