ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ MP में मुस्लिमों का प्रदर्शन, कांग्रेस MLA बोले- मोदी सरकार विरोध करे

भोपाल: फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मैन्युअल मैक्रों के बयान को लेकर दुनिया भर में मुस्लिमों का आक्रोश बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में भी इसका विरोध देखने को मिला जहां कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मांग की है कि भारत सरकार फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास को कहे कि वो मुस्लिम विरोधी रुख को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। इसे लेकर भोपाल के इकबाल मैदान में भी विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए और फ्रांस के राष्ट्रपति का कड़ा विरोध किया। साथ ही उनसे माफी मांगने की अपील की। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया जिसके चलते भोपाल पुलिस ने विधायक आरिफ मसूद समेत 2 हजार अज्ञात लोगों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन ना करने का लेकर एफआईआर दर्ज की है।

फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद  ने कहा कि उन्होंने भारत में रह रहे मुस्लिमों को आहत किया है, इसलिए भारत के प्रधानमंत्री को या निर्णय लेना चाहिए कि फ्रांस से अब हमें आयात-निर्यात बंद कर दिया जाए।

शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
मध्यप्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 IPC के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा, वो चाहे कोई भी हो।

बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मैन्युअल मैक्रों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद का कार्टून को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। यही वजह है कि विश्व भर के मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है और उनसे माफी मांगने की अपील की जा रही है,  मुस्लिम समुदाय का कहना है कि जब तक वह माफी नहीं मांगेंगे, यह आंदोलन विश्व भर में जारी रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.