ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Netflix Film AK Vs AK में अनिल कपूर के सीन पर भारतीय वायु सेना ने जताया कड़ा एतराज़, दृश्य हटाने की मांग

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की फ़िल्म AK VS AK के एक सीन पर विवाद हो गया है। इस दृश्य में अनिल कपूर को भारतीय वायु सेना की वर्दी पहने हुए दिखाया गया है। वायु सेना ने यूनिफॉर्म को सम्मानजनक ढंग से ना दिखाने पर कड़ा एतराज़ जताया है और दृश्य को फ़िल्म से हटाने की मांग की है।

एके वर्सेज़ एके का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था। इस फ़िल्म में अनिल कपूर और अनुराग कश्यप लीड रोल्स में हैं। ट्रेलर के कुछ दृश्यों में अनिल कपूर वायु सेना की यूनिफॉर्म पहने हुए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए भारतीय वायु सेना ने ट्रेलर को रीट्वीट करके लिखा- इस वीडियो में इंडियन एयरफोर्स की वर्दी ग़लत ढंग से पहने हुए दिखाया गया है और जिस भाषा का उपयोग किया गया है, वो भी सही नहीं है। सशस्त्र सेना बल में इस तरह का व्यवहार नियमों के विपरीत है। इस दृश्य को फ़िल्म से हटाने की ज़रूरत है।

बता दें, एके वर्सेज़ एके को विक्रमादित्य मोटवाने ने निर्देशित किया है। 24 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही फ़िल्म में अनिल कपूर फ़िल्म कलाकार बने हैं और अनुराग कश्यप निर्देशक ही बने हैं। दोनों के बीच तकरार फ़िल्म की कहानी है। अनिल और अनुराग एक-दूसरे के लिए काफ़ी कुछ कहते हुए नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर आने से पहले भी दोनों के बीच सोशल मीडिया के ज़रिए इस तरह का माहौल बनाया गया, जैसे एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं।

वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब नेटफ्लिक्स की फ़िल्म को लेकर भारतीय वायु सेना ने आपत्ति जताई हो। इससे पहले अनिल कपूर की भतीजी जाह्नवी कपूर की फ़िल्म गुंजन सक्सेना को लेकर भी काफ़ी विवाद हुआ था। पूर्व आईएएफ अधिकारी गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जिस तरह से पुरुष अधिकारियों को दिखाया गया था, उसको लेकर इंडियन एयरफोर्स ने एतराज़ जताया था। मामले ने काफ़ी तूल पकड़ा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.