ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कश्मीर में लुढ़का पारा, उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड; 1 दिसंबर से इन राज्यों में भारी बारिश

नई दिल्ली। कश्मीर के गुलमर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में पारा लगातार गिरता जा रहा है, जिससे उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। वहीं, दक्षिण के राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शहर की हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण उत्तर भारत की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वर्तमान में किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से मौसम भी शुष्क बना हुआ है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम का मिजाज तीन दिसंबर तक इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

वहीं, तूफान आने के बाद हुई बारिश ने आंध्र प्रदेश के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारी बारिश से आई बाढ़ से प्रदेश के कडप्पा जिले में पिछले तीन दिनों में आठ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को राज्य सरकार ने दी। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

निवार तूफान भले की काफी कमजोर पड़ गया हो, लेकिन उसके असर से मध्य प्रदेश में 18 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस वजह से पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। इसी क्रम में शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला में सात डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के छह स्थानों पर पारा दस डिग्री से नीचे लुढ़क गया है।  मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में शनिवार को न्यूनतम तापमान मंडला में 7, नौगांव में 8.8, रायसेन में 9.4, ग्वालियर में 9.5, खजुराहो में 9.5 और दतिया में 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.