ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

संबित पात्रा की याचिका पर अब 11 जनवरी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में होगी अंतिम सुनवाई

बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टल गई है।

ट्विटर पर 1984 के दंगों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ठहराया था जिम्मेदार

पात्रा ने नौ व 10 मई 2020 को अपने ट्विटर हैंडल से 1984 के दंगों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराया था। यूथ कांग्रेस ने इसे मानहानि और हिंसा भड़काने का प्रयास बताते हुए रायपुर के सिविल लाइन व भिलाई में अलग-अलग दो आपराधिक मामले दर्ज कराए थे। अब मामले की अंतिम सुनवाई 11 जनवरी को होगी।

भाजपा नेता ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को बिलासपुर हाई कोर्ट में दी चुनौती

हाई कोर्ट ने पात्रा को जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। पात्रा ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आपराधिक मामले को निरस्त करने व पुलिसिया कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पात्रा को राहत देते हुए आपराधिक मामले में कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

जस्टिस अग्रवाल ने आपराधिक मामले की अंतिम सुनवाई के लिए तय की 11 जनवरी

बुधवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से वकील शरद मिश्रा पेश हुए, लेकिन पात्रा की ओर से जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने वकील को जवाब पेश करने के निर्देश दिए। साथ ही मामले की अंतिम सुनवाई के लिए 11 जनवरी 2021 की तिथि तय की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.