ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पिनाका के सफल परिक्षण के बाद भारत की रक्षा शक्‍ति में इजाफा, अब पड़ोसी देशों में मचेगी खलबली

भुवनेश्‍वर। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने पिनाक (Pinaka) राकेट का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण के बाद भारत की रक्षा शक्‍ति में इजाफा हुआ है। एकीकृत परीक्षण रेंज में टेस्‍ट में पिनाका मिसाइल ने सफलता पूर्वक मिशन पूरा किया। यह परीक्षण उड़ीसा के चांदीपुर के कोस्‍टल क्षेत्र में किया गया है। इस परीक्षण के दौरान छह मिसाइलों का टेस्‍ट किया गया, जिसमें मिली जानकारी के अनुसार सभी छह राकेटों ने अपने मिशन में सफलता पाई है। सभी राकेट निशाने पर लगे। इसके बाद से अब भारत की शक्‍ति में हुए इजाफे से पाकिस्‍तान और चीन की टेंशन बढ़ सकती है।

क्‍या है पिनाका 

पिनाक जमकर गोलाबारी करने वाली वह राकेट प्रणाली है जो 37.5 किलोमीटर की रेंज तक सटीक निशाना लगा सकती है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा पिनाक मिसाइल बनाई गई है। यह भारत की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों में एक है जिससे भारत की सेना आंतरिक सुरक्षा के लिए मजबूती मिलेगी। इस सिलसिले में पिनाक के राकेट, लांचर और संबंधित उपकरण बनाने का काम हुआ है। बता दें कि इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि अथारिटी होल्डिंग सील्ड पर्टिकुलर्स (एएचएसपी) ने पूरी जिम्मेदारी का पालन करते हुए डीआरडीओ से डीजीक्यूए को पिनाक के उत्पादन का भार सौंपा है इसके बाद यह बनी है।

बता दें कि मौजूदा दौर में भारत अपनी आतंरिक सुरक्षा के लिए ज्‍यादा तत्‍पर है। हाल में ही भारत और चीन टेंशन के बाद से सेना अलर्ट पर है। चीन से उच्‍चस्‍तरीय वार्ता जारी है। समस्‍या का समाधान निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान की हरकत से दुनिया वाकिफ है। ऐसे में समय में पिनाका से भारतीय सेना की मजबूती और बढ़नी तय मानी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.