ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पटना साहिब : कोरोना को भूल सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़

पटना । पटना साहिब विधानसभा अंतर्गत 325 स्थायी एवं 217 सहायक मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। गुलाबी ठंड का अहसास लिए कई केंद्रों पर मतदाता सुबह सात बजे से पहले ही एकत्र होने लगे थे। कोरोना संक्रमण काल को भूल सुबह से ही महापर्व का उत्सव वोटरों में दिखने लगा। सख्त सुरक्षा और चुस्त व्यवस्था के बीच मतदान आरंभ हुआ। बिना मास्क पहने केंद्र पहुंचे मतदाता को वापस मास्क पहनकर आने को कहा गया। केंद्र संख्या 214 ए तथा 228 पर ईवीएम बदली गई। ऐसे केंद्रों पर देर से मतदान शुरू होने के कारण मतदाताओं की कतार सुबह में ही दिखी। ग्यारह बूथों पर वीवी पैट बदला गया। नगर निगम सिटी अंचल में ई-रिक्शा पर बुजुर्गो को केंद्र तक लाया गया। एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश रंजन ने बताया कि पटना साहिब में वोट का प्रतिशत 50.6 रहा। सिखों में भी उत्साह दिखा।

सुबह आठ बजे तक अधिकांश मतदान केंद्रों पर 3.23 प्रतिशत मत पड़ चुके थे। कई मतदाताओं ने मतदाता पर्ची न मिलने की शिकायत की। बीएलओ ने पर्ची उपलब्ध कराई। अनुमंडल कार्यालय स्थित सशक्त मतदान केंद्र संख्या 75 पर पहली बार मतदान करने पहुंची आकांक्षा कुमारी ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मेरे वोट से बनेगी अच्छी सरकार। बूथों पर सीआरपी तथा सीआइएसएफ के जवान मतदाताओं की पर्ची चेक करने के बाद ही बूथ में प्रवेश करने दिया। धीरे-धीरे वोट के बढ़ते प्रतिशत को देख पटना साहिब सीट के दो प्रमुख दावेदार प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ता रहा। दोपहर दो बजे के बाद केंद्रों की ओर वोटरों के पहुंचने का सिलसिला फिर जोर पकड़ने लगा। इनमें महिलाएं अधिक दिखीं। शायद घर के काम निपटा कर और परिवार को खाना खिलाने के बाद उनके कदम बाहर निकले। पटना साहिब के 12 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।

-कुल मतदाता : 3,55,289

पुरुष- 185794

महिला-169521

थर्ड जेंडर-24

बूथ की संख्या-542

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.