ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रेमचंद गुड्डू ने इंडेक्स दंत अस्पताल के पोलिंग बूथ को लेकर जताई आपत्ति, बोले- हो रही फर्जी वोटिंग

इंदौर: मध्य प्रदेश की 28 सीटों में से सबसे हॉट सांवेर में वोटिंग प्रक्रिया शुरु है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचन्द्र गुड्डू ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खुड़ैल स्थित इंडेक्स दंत अस्पताल में मतदान केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति जताई और फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। प्रशासन ने खुड़ैल क्षेत्र में इंडेक्स दंत अस्पताल को मतदान केंद्र बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने इंडेक्स मेडिकल कालेज के मालिक पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करने की बात भी कही है।

आपको बता दें कि सांवेर विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के तुलसी सिलावट और कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्‌डू के बीच है। ये कोई पहला मौका नहीं है कि प्रेमचंद गुड्डू ने ईवीएम गड़बड़ी पर आशंका जताई हो। इससे पहले भी फर्जी वोटर लिस्ट को लेकर भी वे बड़ा कर चुके हैं।

जहां इंडेक्स हॉस्पिटल में तकरीबन दो हजार से ज्यादा फर्जी वोटर को जोड़ने का काम करने वालों को रंगे हाथों पकड़ा था। कांग्रेस नेता ने बीजेपी और प्रशासन पर मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया था और मामले की शिकायत चुनाव आयोग में करने की बात भी कही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.