ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

महाराष्‍ट्र: शरद पवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, राज्‍यपाल कोश्‍यारी की भाषा पर उठाए सवाल

मुंबई। कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र में धार्मिक पूजा स्‍थलों को फिर से खोलने को लेकर मचे बवाल के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने मंदिरों को खोलने से होने वाली भीड़ के बारे में बताया तो इस संबंध में राज्‍यपाल की ओर से मुख्‍यमंत्री को दिए पत्र में उनकी(राज्‍यपाल की) भाषा पर भी सवाल उठाए।

शरद पवार ने कहा कि वे मानते हैं कि राज्यपाल इस मुद्दे पर अपने स्वतंत्र विचार और राय रख सकते हैं। वे इस पत्र के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करने के लिए राज्यपाल के इस प्रयास की सराहना करता हूं, हालांकि वे हैरान इसलिए हैं कि राज्यपाल का पत्र मीडिया को जारी किया गया था और पत्र में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है वह संवैधानिक स्थिति रखने वाले व्यक्ति के लिए भी अच्छा नहीं है। शरद पवार आगे लिखते हैं कि उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया वे राज्यपाल के पत्र में लिखी भाषा पर संज्ञान लें, जिसका उपयोग किया गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिख कर बंद पड़े धार्मिक स्थलों को दोबारा खुलवाने की बात कही थी। इस पत्र में राज्यपाल कोश्यारी ने लिखा था कि क्या मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भगवान की ओर से कोई चेतावनी मिली है कि धार्मिक स्थलों को दोबारा खोले जाने को टालते रहें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.