ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल से व्हाइट हाउस लौटे कोरोना संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप, मास्क उतारकर किया सैल्यूट

वॉशिंगटन। कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वॉल्टर रीड मेडिकल सेंटर से छुट्टी दे दी गई है। यहां बीते चार दिनों से कोविड-19 के लिए उनका इलाज चल रहा था। ट्रंप को यहां से व्हाइट हाउस में शिफ्ट किया गया है। हेलिकॉप्टर से व्हाइट हाउस पहुचते ही ट्रंप ने अपना मास्क उतार दिया। अस्पताल से निकलने से पहले ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि जल्द चुनाव प्रचार के लिए लौटूंगा।

अमरीका में इसी साल नवंबर की शुरूआत में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और ट्रंप जल्द चुनाव प्रचार में शामिल होना चाहते हैं। हेलीकॉप्टर मरीन वन से निकलते ही ट्रंप ने मास्क उतार कर अपनी जेब में रख लिया। फिर बालकनी में गए और वहां से लोगो का अभिवादन किया। इससे पहले व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. सीन कॉनली ने कहा था कि ट्रंप अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं आए हैं।

बता दें कि गुरवार को राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद दोनों व्हाइट हाउस में क्वारंटाइन हो गए थे। हालांकि शुक्रवार को हालत बिग़़डने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को वाल्टर रीड मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले अस्पताल में अपना इलाज करा रहे ट्रंप रविवार को अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करने के अचानक अस्पताल से बाहर निकल आए। ट्रंप समर्थकों के करीब पहुंचे, लेकिन इस दौरान वह अपनी काली एसयूवी से नीचे नहीं उतरे। ट्रंप खि़ड़की के अंदर से ही समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। ट्रंप ने इस दौरान कपड़े से बना मास्क पहन रखा था। उनके साथ मास्क पहने सीक्रेट सर्विस के दो एजेंट भी थे। उनके इस कदम की डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं और स्वास्थ्य विशेषषज्ञों ने आलोचना की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.