ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से गुरुवार को पूछताछ, अभिनेत्री पायल घोष से दुष्कर्म का आरोप

मुंबई ।  मुंबई पुलिस गुरुवार को फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से पूछताछ करेगी। उनके विरुद्ध अभिनेत्री पायल घोष ने 22 सितंबर को दुष्कर्म के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज कराया था। पायल मंगलवार को आरपीआइ नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से भी मिली थीं। जानकारी के मुताबिक अनुराग कश्यप गुरुवार सुबह 11 बजे मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में पूछताछ के लिए जाएंगे। वर्सोवा पुलिस थाने में अनुराग के विरुद्ध दुष्कर्म, जबरन छेड़छाड़ और जबरन बंधक बनाने जैसे आरोपों में आइपीसी (भारतीय दंड संहिता) की धारा 376(1), 354, 341 और 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पायल ने अपनी एफआइआर में कहा है कि अनुराग कश्यप ने मुंबई के यारी रोड इलाके में उन्हें काम के सिलसिले में बातचीत करने के लिए बुलाया और उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने अपने आरोपों के पक्ष में कुछ इलेक्ट्रॉनिक सुबूत भी पुलिस को दिए हैं। एफआइआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई में देरी होने पर पायल घोष ने धरने पर बैठने की धमकी दी थी। मंगलवार को जब वह आठवले के साथ राज्यपाल कोश्यारी से मिलने गई थीं तो इस दौरान आठवले ने भी चेतावनी दी थी कि यदि कश्यप को एक सप्ताह में गिरफ्तार नहीं किया गया तो पायल के साथ वह भी धरने पर बैठेंगे।

उधर, अनुराग कश्यप इस मामले में खुद पर लगे आरोपों को अपने वकील के जरिये झूठा बता चुके हैं। उनकी वकील प्रियंका खिमानी ने कहा था कि उनके मुवक्किल अनुराग कश्यप खुद पर लगाए जा रहे आरोपों से काफी आहत हैं। ये आरोप पूरी तरह गलत और झूठे हैं। यह खेदजनक है कि “मी टू” जैसा एक अभियान अब सिर्फ झूठे आरोप और चरित्र हनन का हथियार बनकर रह गया है। इससे “मी टू” के वास्तविक पीड़ितों को नुकसान ही पहुंचेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.