ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों का ‘पंजाब बंद’ आज, रेलवे ट्रैक पर डटे किसान

चंडीगढ़/नई दिल्ली: केंद्र सरकार के 3 कृषि बिलों का विरोध कर रहे किसानों ने पंजाब भर में रेल लाइनों, खासकर दिल्ली को जाने वाली रेल लाइनों पर धरने लगा दिए। किसान संगठनों के ऐलान के मुताबिक वीरवार को शुरू हुए ये धरने 48 घंटे चलेंगे और आगे की रणनीति बाद में घोषित की जाएगी। उधर, भारतीय किसान यूनियन और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के 25 सितम्बर के भारत बंद को कांग्रेस ने अपना समर्थन दे दिया है।

भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के प्रधान जोगिंद्र सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि कोरोना की आड़ में किसान मारू ऑर्डीनैंसों को पार्लियामैंट में भी धक्केशाही से पास कर खेती पर कॉर्पोरेट का मुकम्मल कब्जा करवाने पर तत्पर मोदी भाजपा सरकार के विरुद्ध तीखा संघर्ष जारी रहेगा। इसके तहत किसान मजदूर संघर्ष समिति के आह्वान पर वीरवार को शुरू किए गए 48 घंटों के रेल जाम की हिमायत में तालमेल के तौर पर भाकियू (एकता उगराहां) की ओर से मानसा, बरनाला, नाभा (पटियाला) और छाजली (संगरूर) में दिल्ली वाले रेलवे रूटों पर दिन-रात के धरने शुरू किए गए। साथी संगठनों की ओर से देवीदासपुरा (जालंधर) और फिरोजपुर में भी धरने लगाए गए।

कोकरीकलां ने कहा कि पूरे पंजाब में मोदी भाजपा हुकूमत के विरुद्ध किसान मजदूर और अन्य कामगार भी धरनों में शामिल हुए। भारी संख्या में युवाओं और महिलाओं समेत सैंकड़ों लोग पहुंचे। संगठन के मुख्य वक्ताओं में राज्य प्रधान जोगिंद्र सिंह उगराहां, जसविंद्र सिंह लौंगोवाल, राम सिंह भैणीबाघा, राजविंद्र सिंह रामनगर, कमलजीत कौर, हरप्रीत कौर जेठूके, चमकौर सिंह नैणेवाल, सतविंद्र कौर शादीहरीके, स्नेहदीप, अमरीक सिंह गंढूआं, मनजीत सिंह नियाल शामिल थे। 31 किसान संगठनों के आह्वान पर पंजाब बंद की तैयारी के लिए संगठन के हजारों वालंटियर बाइक के काफिलों में गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को स्पीकरों से जागरूक कर रहे हैं। बंद को दुकानदारों समेत हर वर्ग के कामगार, कलाकारों, व्यापारियों और सामाजिक/धार्मिक/संस्थाओं/क्लब के अलावा पार्टी हित से ऊपर उठे पंच-सरपंच और अन्यों का भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। बंद की कामयाबी के लिए दुकानदारों के नाम अपील के पोस्टर भी बांटे गए हैं। उन्होंने खबरदार किया कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का कोई नेता संगठन के धरनों में आने का जोखिम न उठाए। कोई आम आदमी पार्टी का कार्यकत्र्ता भी पार्टी का झंडा न लेकर आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.