ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लोजपा ने बिहार में अहम होने का किया दावा, कहा- 36 सीटों पर जदयू की हार में रही महत्वपूर्ण भूमिका

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के मात्र एक सीट जीतने के बाद उसकी संभावनाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पार्टी सूत्रों ने 40 से अधिक सीटों पर चुनाव परिणाम बदलने में पार्टी का प्रभाव होने की बात कही। लोजपा ने इस बात पर जोर दिया है कि राज्य की सियासत में उसकी मौजूदगी अहम रहेगी।

36 सीटों पर जदयू की हार में लोजपा की अहम भूमिका

सूत्रों ने दावा किया कि राज्य में कम-से-कम 36 सीटों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जदयू की हार में लोजपा की अहम भूमिका रही, जो पार्टी के वोट प्रतिशत से साफ है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अगर उसने इसी तरह से भाजपा के खिलाफ सक्रियता दिखाई होती तो उसे भी नुकसान होता।

एक सीट जीतने वाली लोजपा को मिले 5.7 फीसद वोट

लोजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने भले ही एक सीट जीती हो, लेकिन उसने 5.7 फीसद वोट प्राप्त कर अपनी मौजूदगी साबित की है। लोजपा ने ऐसी केवल छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे जहां भाजपा प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि उन सभी 115 सीटों पर उसने उम्मीदवार खड़े किए, जहां जदयू ने अपने प्रत्याशी उतारे थे।

लोजपा को अपने दम पर चुनाव में उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं था

उन्होंने कहा कि लोजपा को चुनाव में केवल 15 सीटें लड़ने की पेशकश की गई थी। इसलिए उसके पास अपने दम पर चुनाव में उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। हालांकि, सीटों की पेशकश के बारे में भाजपा या लोजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लोजपा सूत्रों ने कहा कि छह लोकसभा सदस्यों और एक राज्यसभा सदस्य होने के बाद पार्टी केवल 15 विधानसभा सीटें स्वीकार नहीं कर सकती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.