ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

संविधान दिवस पर आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित, देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

नई दिल्ली। संविधान दिवस के मौके पर आज पीएम मोदी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री आज देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी विधानसभा के सभापति व पीठासीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे। देश के जिला तथा बूथ केन्द्रों पर पार्टी कार्यालयों में पार्टी कार्यकर्ता पीएम का उद्बोधन सुनेंगे। एक जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर साढ़े 12 बजे देश की सभी विधानसभाओं के सभापतियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। जिला एवं बूथ केंद्रों पर पार्टी कार्यकर्ता टेलीविजन, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

संविधान दिवस पर गुजरात में पीएम मोदी का कार्यक्रम

देश भर में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के केवड़िया में सुबह 11 बजे संविधान की उद्देशिका का वाचन करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।

आज देश मना रहा संविधान दिवस

भारत आज अपना संविधान दिवस(Constitution Day) मना रहा है। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था। देश में 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू किया गया। 19 नवंबर, 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.