ब्रेकिंग
दिल्ली सीमा पर डटे किसानों को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- बात करके पूरा हो सकता है मकसद UP के अगले विधानसभा चुनाव में ओवैसी-केजरीवाल बिगाड़ सकते हैं विपक्ष का गणित सावधान! CM योगी का बदला मिजाज, अब कार से करेंगे किसी भी जिले का औचक निरीक्षण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं चलाने पर भड़की प्रियंका गांधी पाक सेना ने राजौरी मे अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की संत बाबा राम सिंह की मौत पर कमलनाथ बोले- पता नहीं मोदी सरकार नींद से कब जागेगी गृह मंत्री के विरोध में उतरे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे गिरफ्तार, फर्जी नक्सली मुठभेड़ को लेकर तनाव मोबाइल लूटने आए बदमाश को मेडिकल की छात्रा ने बड़ी बहादुरी से पकड़ा कांग्रेस बोलीं- जुबान पर आ ही गया सच, कमलनाथ सरकार गिराने में देश के PM का ही हाथ EC का कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, चुनाव में पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप

दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड ने दस्तक दे दी है। रविवार की सुबह बेहद ठंडी रही। अन्य दिनों की तुलना में कम लोग रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले और जो  निकले भी वह ठंड से कांपते नजर आए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। यह भी कहा गया है कि आने वाले दिनों न्यूनतम पारे में  और गिरावट आएगी। कुलमिलाकर उत्तर भारत के कड़कड़ाती ठंड के लिए तैयार रहीं, इसी के साथ कई रिकॉर्ड भी ठंड की वजह से टूट सकते हैं।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के साथ एनसीार के शहरों में भी शीत लहर जारी है। इस वजह से शनिवार को भी सुबह में ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोतरी जरूर हुई। फिर भी न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। तेज हवा के कारण अधिकतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट हुई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो नवंबर में 14 सालों में सबसे कम है। शनिवार को दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान लोधी रोड में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और पालम में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में धुंध होगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 27 नवंबर तक न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के बीच रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.