ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बडगाम में मारे गए दो आतंकवादी

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। बडगाम जिले के माचुवा में मंगलवार को उस समय गोलियों की आवाज गूंज उठी, जब वहां छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। देर रात तक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को घेर रखा था, जिन्‍हें ढेर कर दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

आतंकी ठिकाने के आसपास स्थित मकानों से सुरक्षाबलों ने करीब दो दर्जन लोगों को आतंकियों की गोलीबारी के बीच ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। लालचौक से करीब 12 किलोमीटर दूर माचुवा में आतंकियों को देखे जाने की सूचना मिलते ही शाम को पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी लेते हुए जवान जब अरिबाग मागरे मोहल्ले में दाखिल हुए तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन्हें देख लिया।

आतंकियों ने जवानों की घेराबंदी तोड़ भागने के लिए पहले ग्रेनेड फेंका और फिर फायरिंग की। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर कर आतंकियों के भागने के मंसूबे को नाकाम बना दिया। इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी एक मकान में छिपे हुए थे। उन्हें बार-बार सरेंडर के लिए कहा गया, लेकिन वे फायरिंग करते रहे। तंकियों के ठिकाने के आसपास के मकानों से करीब दो दर्जन लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। रात के अंधेरे में आंतंकी भागने न पाएं, इसके लिए चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए लाइट्स भी लगाई गई। आतंकियों की सही संख्या पता नहीं चल पाई,, लेकिन फायरिंग को देखते हुए आतंकी दो से तीन हो सकते हैं। आतंकियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.