ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ के बाद 10 रुपए के नोट पर छाए ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल: नोटबंदी के दौरान हर हिंदुस्तानी की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था- सोनम गुप्ता? फेसबुक से लेकर ट्विटर तक और तमाम दूसरी सोशल साइट्स के पेज  छाया हुआ था- सोनम गुप्ता की वफ़ा। उससे भी ज्यादा उत्सुकता यह थी कि आखिर सोनम गुप्ता है कौन? नोट के लिए कतार में खड़े लोग हों या टीवी सीरियल से साजिशें सीखने वाली सास-बहुएं, सभी का एक दूसरे से एक ही सवाल था कि क्या सच में सोनम बेवफ़ा है। इसी तरह से अब मध्य प्रदेश उपचुनाव में एक नोट चर्चा का विषय बन गया है। जिसे कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस नोट पर लिखा है सिंधिया गद्दार है

PunjabKesari
दरअसल, मध्य प्रदेश में राज्य में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर जमकर सियासत हो रही है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया को टारगेट किया जा रहा है। क्योंकि सत्ता परिवर्तन में सबसे बड़ा योगदान ज्योतिरादित्य सिंधिया का ही रहा है। ऐसे में हर गली, सड़क, हर भाषण, हर बैनर पोस्टर पर सिंधिया को गद्दार कहा जा रहा है। आरोप है कि सिंधिया ने अपनी पार्टी के साथ गद्दारी कर अन्य समर्थकों के मिल कर कमलनाथ सरकार गिरा दी। ऐसे में एक 10 रुपए का नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर लिखा है- ‘सिंधिया गद्दार है’। इसे लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट के जरिए तंज कसा है और लिखा है कि आम जनता का आक्रोश गद्दारों के खिलाफ हर जगह दिखाई देने लगा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.