ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

6 महीने बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला केरल का सबरीमला मंदिर, दर्शन के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

सबरीमला (केरल)। कोरोना वायरस महामारी के कारण छह महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद केरल के प्रसिद्ध अयप्पा मंदिर को शनिवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। भागवान अयप्पा के दर्शन करने के लिए मंदिर आने वाले लोगों को अपने साथ कोरोना वायरस नहीं होने संबंधी नेगेटिव रिपोर्ट साथ में लानी होगी। इसके अलावा बिना मास्क के मंगिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

मंदिर को मासिक पूजा के लिए शुक्रवार शाम को खोला गया था, लेकिन श्रद्धालुओं को शनिवार से मंदिर में दर्शन की अनुमति दी गयी है। बता दें कि श्रद्धालु 21 अक्टूबर तक मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकेंगे। जिन श्रद्धालुओं के पास कोरोना वायरस की निगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं है, उन्हें निलक्कल में रैपिड एंटीजन जांच करानी होगी।

देश में 25 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद से पहली बार मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गयी है। मंदिर का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के सूत्रों ने बताया कि मंदिर को सुबह पांच बजे खोला गया। शनिवार को दर्शन के लिए डिजिटल प्रणाली के माध्यम से 246 लोगों ने बुकिंग कराई। हर दिन केवल 250 लोगों को मंदिर में दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

दर्शन की अनुमति 10 से 60 वर्ष की आयु के उन लोगों को ही मिलेगी जिनके पास इस बात के चिकित्सा प्रमाणपत्र होंगे कि वे पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने के लिहाज से स्वस्थ हैं। महामारी के कारण श्रद्धालुओं को सन्निधानम, निलक्कल या पांबा में ठहरने की अनुमति नहीं है।

वहीं, वी के जयराजन पोट्टी को शनिवार को 16 नवंबर से एक साल के लिए यहां भगवान अयप्पा मंदिर के ‘मेल्संथी’ (मुख्य पुजारी) नियुक्त किया गया है। जबकि राजीव कुमार एमएन नमोथोथिरी को मलिकप्पुरम देवी मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में चुना गया है। टीडीबी के सूत्रों ने बताया कि मलयालम कैलेंडर के वृश्चिकम के महीने से शुरू होने वाले 41 दिन के मंडला सत्र की पूर्व संध्या पर वे 16 नवंबर को मुख्य पुजारी का पद संभालेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.