ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

LJP संस्थापक रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन, मुखाग्नि देने के बाद बेसुध हुए चिराग

पटनाः भारतीय राजनीति के ‘अजातशत्रु’ लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पुत्र चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं अंतिम संस्कार के दौरान चिराग बेसुध होकर गिर पड़े।

‘रामविलास पासवान अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा रामविलास पासवान का नाम रहेगा, गूंजे धरती आसमान रामविलास पासवान और चिराग पासवान मत घबराना तुम्हारे पीछे सारा जमाना’ के गगनभेदी नारों के बीच पूरे राजकीय सम्मान के साथ पासवान का अंतिम संस्कार यहां दीघा में गंगा नदी के किनारे जनार्दन घाट पर किया गया। उनके पुत्र चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुखाग्नि के बाद भावुक चिराग पासवान बेसुध होकर गिर पड़े, बाद में उनके चचेरे भाइयों ने उन्हें किसी तरह संभाला।

इस मौके पर अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में आम लोगों के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय संचार और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कई दलों के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.