ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

‘जाति की वजह’ से बैठक में महिला पंचायत नेता को जमीन पर बैठाया, जांच के आदेश

चेन्नईः तमिलनाडु में एक बैठक के दौरान पंचायत नेत्री को जमीन पर बैठाने का मामले सामने आया है। दरअसल, एक तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें एक पंचायत नेत्री बैठक में जमीन पर बैठी हुईं दिखाई दे रही हैं, जबकि अन्य लोग कुर्सी पर बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बैठक की अध्यक्षता करनी थी। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और इसने गहराई से व्याप्त भेदभावपूर्ण प्रथाओं को एक बार फिर उजागर किया है। यह घटना तमिलनाडु कुड्डालोर की है। कुड्डालोर के जिला कलेक्टर ने मामला सामने आने के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।

राजेश्वरी ने कहा है कि इस वर्ष जनवरी में पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद से ही राज समेत हिंदू जाति के अन्य लोग उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं और उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। राजेश्वरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें जुलाई में हुई पंचाययत की बैठक में वह फर्श पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं जबकि अन्य सदस्य कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अस्पृश्यता और जाति-आधारित भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों के बावजूद भी तमिलनाडु में ये प्रथाएं अब भी चल रही हैं। इनमें कई तरह के प्रतिबंध शामिल हैं। कई गांवों में अनुसूचित जाति के लिए रहने की जगह तक निर्धारित हैं। यहां तक की जहां ऊंची जातियों के लोग रहते हैं, वहां से गुजरने के दौरान उन्हें चप्पल पहनने की भी अनुमति नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.